{"_id":"6472449931040256900fc535","slug":"yuth-programme-organized-khalilabad-news-c-7-1-183530-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचप्रण कार्यक्रम युवाओं में बढ़ाता है जोश : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचप्रण कार्यक्रम युवाओं में बढ़ाता है जोश : सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवा उत्सव के तहत पंचप्रण विषय पर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें युवा कलाकार पेंटिंग, कविता लेखन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रवीण निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचप्रण विषय काफी सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में जोश बढ़ता है, और वह अपना हुनर प्रस्तुत कर सकते हैं। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों काे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
सीडीओ संत कुमार ने कहा कि नेहरु युवा केंद्र हर साल युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करता है। ताकि युवाओं को एक मंच मिले और वह अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें। जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने पौधरोपण करके पर्यावरण को संरक्षित करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे हरियाली आती है। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग जैसे कृषि विभाग, जिला उद्यान, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विभिन्न प्रकार की आयोजित हुई। प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, आनंद त्रिपाठी, राजेश सिंह, डॉ. एपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।