फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Reaching the kingpin of the liquor smuggling racket is a challenge for the police.

Sant Kabir Nagar News: शराब तस्करी के सरगना तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती

Mon, 19 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Reaching the kingpin of the liquor smuggling racket is a challenge for the police.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मगहर में 220 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामदगी के बाद पुलिस के सामने तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की चुनौती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनजान शहीद बाबा की मजार के निकट डीसीएम से सेब की पेटियों से बरामद उत्तराखंड निर्मित शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से डीसीएम चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में देवरिया निवासी बताए जा रहे बुलेट यादव समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शराब की खेप को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कॅरिअर के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे थे। सरगना की गिरफ्तारी और तस्करी के पूरे नेटवर्क की पुष्टि करना अभी बाकी है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई में 220 पेटी में रखी 4,608 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इसकी कुल मात्रा करीब 1,964.88 लीटर है। शराब की पेटियों के साथ डीसीएम में सेब की 115 पेटियां भी लदी थीं, जिनका कुल वजन करीब 1,035 किलो है। पुलिस ने शराब, सेब, दो मोबाइल फोन, 800 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोतवाली खलीलाबाद में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर चौकी पर जाकर पूरे घटना का अनावरण किया। इसके साथ ही पुलिस ने समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके आरोपियों को जेल भेज दिया।

दो मोबाइल नंबरों के सहारे तलाश रही पुलिस ः मामले में पुलिस ने यादव जी के नाम से संपर्क करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर और बुलेट यादव के नाम से बताए गए व्यक्ति का नंबर दर्ज किया है। दोनों की पहचान, पते और भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के लिए यह पता लगाना अहम है कि शराब की खेप कहां से लोड की गई थी, इसका वास्तविक मालिक कौन है और इसे बिहार पहुंचाने की व्यवस्था किसने की थी। पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर पुलिस अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से ही तस्करी के इस नेटवर्क की कड़ियां स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed