फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees throng to seek blessings of Goddess Durga on Ashtami

Sant Kabir Nagar News: अष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng to seek blessings of Goddess Durga on Ashtami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नवरात्र के अष्टमी पर रविवार को मंदिरों और पंडालों में शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता का दरबार सजा और लोगों ने दर्शन कर पूजा-अर्चन की। जगह-जगह पंडालों में सजी मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकर्षण बढ़ा रही थीं। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने माता का पूजन-अर्चन कर मन्नतें मांगी।
जनपद में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में देवी सप्तशती के पाठ के साथ चतुर्दिक बने आध्यात्मिक वातावरण में देवी गीतों की मधुर ध्वनि भोर से सायंकाल तक गूंजती रही। खलीलाबाद की मां समय माता मंदिर, बरदहिया की मां सिद्धिदात्री, उसका कला की मां वनदेवी, लहुरादेवा की मां घोडसारे वाली, कोपिया की मां समय जी, महुली कोट की माता, मेंहदावल की नगरवाली और बाराखाल वाली माता के स्थान पर देर रात को सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

लोगों ने पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी। इसके साथ ही कपूर जलाकर आरती की। वहीं चुनरी और नारियल चढ़ाकर माता से सुख समृद्धि की मन्नतें की। देर रात तक श्रद्धालु मां के जयकारे के साथ भजन-कीर्तन करते रहे। खलीलाबाद शहर में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए निकल पड़े थे। सोमवार को नवमी पर कन्या पूजन होना है। ऐसे में लोग उसकी तैयारी में भी जुट रहे और दुकानों से सामान की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में शाम तक कई बार आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बरदहिया बाजार, बैंक चौराहे पर सर्वाधिक भीड़ होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, हालांकि यातायात पुलिस के कर्मी जाम हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed