{"_id":"681cf267776737600b0a512a","slug":"youths-came-out-carrying-the-tricolour-slogans-of-bharat-mata-kept-resonating-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132330-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तिरंगा लेकर निकले युवा, गूंजते रहे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तिरंगा लेकर निकले युवा, गूंजते रहे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन
आपरेशन सिंदूर को लेकर चुरेब में जश्न मनाते हुए उत्साहित युवा
संतकबीरनगर। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए की गई एयर स्ट्राइक पर महाकाल सेवा समिति ने जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए।
बुधवार को समिति के लोग चुरेब चौराहे पर जमा हुए। कस्बे के लोग भी समिति के साथ सड़क पर निकल आए और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उत्साहित युवकों ने कहा कि यह स्ट्राइक हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है और यह संदेश देती है कि भारत अब हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। भारतीय सेना ने सही समय पर सही कदम उठाया है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विकास उपाध्याय, आकाश त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, अंचल गुप्ता, शिवम मद्धेशिया, प्रदीप अग्रहरि, प्रकाश, गोपाल मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया व अन्य उपस्थित रहे।