{"_id":"662c067312f3a9a927026b64","slug":"youth-who-went-for-cremation-died-due-to-drowning-in-saryu-river-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113427-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दाह संस्कार में गए युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दाह संस्कार में गए युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत
Sat, 27 Apr 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के बिड़हरघाट में हुआ हादसा
- पंचायत नामा के बाद परिजनों ने किया दाह संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के मझगावां गांव से धनघटा क्षेत्र के बिडहर घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने के गए युवक की सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। पंचायतनामा कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मझगावां गांव निवासी राम सुधारे की मृत्यु हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार बिड़हरघाट के सरयू नदी के तट पर किया जा रहा था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 26 वर्षीय हनुमान पुत्र बृजभान भी गया था। जब गांव के अन्य लोगों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। उसी समय हनुमान का पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। उसे डूबता हुआ देख साथ गए लोग शोर मचाए तो बिड़हरघाट चौकी इंचार्ज संजय यादव गोताखोरों के साथ नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटा बाद हनुमान को पानी से निकला गया। हनुमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीओ धनघटा अजय सिंह ने बताया कि हनुमान के परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पंचायतनामा के बाद हनुमान के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।