{"_id":"640b6fd07a180f42e60b5ea8","slug":"youth-missing-from-kolkata-khalilabad-news-c-7-1-80472-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कंबोडिया से घर के लिए चला युवक कोलकाता से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कंबोडिया से घर के लिए चला युवक कोलकाता से लापता
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के समावा गांव निवासी पीड़ित इंद्रजीत गुप्ता अपने गायब हुए बेटे की शिकायत एसपी से
पीड़ित पिता ने कोलकाता पहुंच कर की बेटे तलाश की,नहीं चला पता
एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश कराने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कंबोडिया से घर के लिए चला युवक कोलकाता पहुंच कर लापता हो गया। पीड़ित पिता कोलकाता पहुंच कर बेटे की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र के अमावा निवासी इंद्रजीत गुप्ता ने बताया कि उसका बेटा राजकिशोर गुप्ता कंबोडिया कमाने गया था। बेटा कंबोडिया से घर के लिए निकला था। 15 फरवरी की रात करीब दो बजे कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर गया। बेटे ने 14 फरवरी को फोन कर बताया था कि वह 17 फरवरी को घर पहुंच जाएगा। बेटा जब घर नहीं पहुंचा तो वह 18 फरवरी को कोलकाता रवाना हुए। कोलकाता में बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
16 फरवरी को उसकी बेटी गंगोत्री ने बताया कि जयंत नाम का व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसे एक पासपोर्ट, एक डायरी और कोविड प्रमाण पत्र सियालदा रोडवेज पर मिला है। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कोलकाता कमिश्नर रेट को पत्र भेजा जाएगा। राजकिशोर को खोजने में कोलकाता पुलिस से मदद की मांग की जाएगी।