फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth drowned in river

नहाते समय कठिनइया नदी में डूबने से युवक की मौत

Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in river
नहाते समय कठिनइया नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

कांटे। क्षेत्र के चंगेरा- मंगेरा गांव के पास कठिनइया नदी में नहाते समय शनिवार को एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर मुंडेरवा और कांटे चौकी की पुलिस के साथ आसपास के लोग जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से ढूंढवा कर बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के गोदमवा गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू यादव पुत्र गोरख शनिवार को बस्ती और संतकबीरनगर की सीमा पर चंगेरा-मंगेरा गांव के पास समयजी स्थान पर आए थे। मंदिर के बगल से ही कठिनइया नदी गुजरी है। पप्पू नदी में नहाने चले गए और गहराई में पहुंचने से डूब गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों के साथ कांटे और मुंडेरवा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब पांच घंटे बाद शव को ढूंढ कर नदी से बाहर निकला। कांटे चौकी की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। कांटे चौकी प्रभारी चंदन कुुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed