फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth drowned in escaping woman from river

आमी नदी में कूदी महिला को बचाने के प्रयास में युवक डूबा

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in escaping woman from  river
बखिरा थाना क्षेत्र के पंडरिया आमी नदी डुबे हुए युवक के बारे में जांच करती तहसीलदार।संवाद - फोटो : KHALILABAD
आमी नदी में कूदी महिला को बचाने के प्रयास में युवक डूबा
विज्ञापन

ट्रक चालक ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, देर शाम मिली युवक की लाश
युवक की 15 दिन पूर्व ही हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर/संतकबीरगर। शुक्रवार को बेलहर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पारिवारिक कलह की वजह से पड़रिया पुल से आमी नदी में कूद गई। महिला को बचाने के लिए बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत गांव के युवक ने नदी में छलांग लगाई और लापता हो गया। उसी दौरान गुजरे ट्रक के चालक ने डूब रही महिला को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सूचना पर पहुंची तहसीलदार मेंहदावल और एसओ बखिरा ने नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम युवक उतराई लाश मिली।

एसओ चंदन कुमार ने बताया कि बेलहर क्षेत्र के एक गांव की महिला पारिवारिक कलह की वजह से शुक्रवार को पड़रिया पुल से आमी नदी में कूद गई। महिला को डूबते देखकर बचाने के लिए उसी दौरान रास्ते से गुजरे बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत गांव निवासी 24 वर्षीय कयूम पुत्र मोबीन उर्फ जग्गन नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से कयूम डूब गया। उसी बीच गुजरे कैंपियरगंज के रहने वाले ट्रक चालक ने डूूब रही महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक चालक के शोर मचाने पर गुजरे राहगीर और अन्य लोग जुट गए। बाद में सूचना पर मौके पर तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, एसओ बखिरा चंदन कुमार, दुर्गजोत चौकी इंचार्ज रमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखारों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम कयूम की लाश नदी में उतराई मिली। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि नदी में लापता कयूम की अभी 15 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। इधर, कयूम की मौत के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed