{"_id":"6a63aadff11da7c1910384ba","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-police-investigating-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154361-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर वैष्णो माता मंदिर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को दोपहर बाद एक शव देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना के पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार वैष्णो माता मंदिर के पास शव की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति मेंहदावल बाईपास पर वाहनों में सवारी भरवाता था।
पूर्व में वह एक व्यक्ति का वाहन चलाता था। उसकी पहचान बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर गांव निवासी बबलू तिवारी पुत्र हरिनंदन तिवारी (37) के रूप में हुई है। उसे लोग बाबा के नाम से पुकारते थे। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में यदि परिजन की तरफ से कोई तहरीर मिलती है, तो उसकी भी जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।