{"_id":"6a2b071acc5aefdd1b0d5b06","slug":"youth-dies-of-electrocution-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152030-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करंट से युवक की मौत
Fri, 12 Jun 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खालीलाबाद के एचआरपीजी कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को फन लैंड प्रदर्शनी में कार्यरत एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे फन लैंड प्रदर्शनी में कार्यरत कर्मचारी सागर (28) पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम नौबस्ता, दानीपुर, थाना नौबस्ता, जनपद कानपुर नगर, प्रदर्शनी परिसर स्थित झूले पर विद्युत संबंधी कार्य कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के उपरांत प्रदर्शनी के अन्य कर्मचारी उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन