{"_id":"6999f271b3cb1d21390bbe46","slug":"youth-dies-in-mumbai-road-accident-sparks-outcry-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-146383-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुंबई में सड़क हादसे में युवक की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुंबई में सड़क हादसे में युवक की मौत, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
नितिन गोस्वामी फाइल फोटो
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के एक युवक की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब नौ बजे एंबुलेंस से युवक का शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोपिया गांव निवासी नितिन गोस्वामी पुत्र वशिष्ठ गोस्वामी (20) के परिजनों ने बताया कि चार माह पूर्व रोजगार की तलाश में नितिन मुंबई गया था। वहां वह पानी का टैंकर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग कर रहा था। 17 फरवरी की रात ड्यूटी के दौरान वह अचानक एक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस मालिक का ट्रक वह चलाता था, वह उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
युवक की मां और उसके तीन चचेरे भाई गांव से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। वहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराने के बाद वे शव लेकर गांव लौटे। नितिन पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, बड़े भाई की भी शादी हो गई है। गांव में शोक का माहौल है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे एंबुलेंस से युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।