फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies due to high voltage current

Sant Kabir Nagar News: हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to high voltage current
- बखिरा क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की घटना
विज्ञापन

- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में युवक आ गया। एंबुलेंस की मदद से परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जगदीशपुर निवासी सुखलाल ने बताया कि घर की छत के पास से ग्यारह हजार वोल्टेज का बिजली का तार गया है। बेटा राजकुमार 25 वर्ष मंगलवार की देर रात छत पर किसी काम से गया था। वह हाईवोल्टेज की चपेट में आ जाने से वही बेहोश होकर गिर पड़ा। देर हो जाने पर बेटे को आवाज देकर बुलाया। लेकिन छत पर जाने पर कोई जवाब नहीं मिला। छत पर पहुंचा तो देखा की बेटा गिरा हुआ है।
विज्ञापन

तत्काल शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग पहुंचे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से बेटे राजकुमार को लेकर जिला चिकित्सालय गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता का आरोप है कि ग्यारह हजार की सप्लाई का तार छत के बगल से गुजरा है। इसे हटाने के लिए ग्रामीण कई बार विभाग के जिम्मेदारों से लिखित शिकायत कर चुके है। लेकिन विभाग ने तार नहीं हटाया गया। जिसके चलते बेटे की जान चली गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed