{"_id":"635d6ced7516806dc37a92ec","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-bathing-in-old-rapti-river-khalilabad-news-gkp455531068","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के पथरहट गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पु?
- फोटो : KHALILABAD
बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत
एक सप्ताह पहले मुंबई से कमाकर लौटा था ससुराल
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के पथरहट में ससुराल में रहने वाले युवक की शनिवार को बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को निकलवाया। घटना से पीड़ित के ससुराल वाले गमगीन थे।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के बेलौहा निवासी 28 वर्षीय जब्बीर पुत्र जब्बार की शादी ढाई साल पहले क्षेत्र के पथरहट निवासी मुस्तकीम की बेटी आमीरुन से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से जब्बार ससुराल पथरहट में रह रहा था।
बीच में वह मुंबई कमाने भी गया था। करीब एक सप्ताह पहले जब्बार मुंबई से आया था। पूछताछ में पता चला कि जब्बार शराब पीने का आदी था। शनिवार को भी वह नशे में था। वह बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे नित्यक्रिया के लिए गया था। बाद में वह नदी में नहाने गया और गहराई में चले जाने से डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।