{"_id":"6797cf938e3eddb340090646","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127648-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 27 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के छोटी सरौली के पास नेशनल हाईवे पर रविवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छोटी सरौली के पास नेशनल हाईवे पर रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब हुए हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर चिकित्सक की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उमेश यादव उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी चोलखरी थाना महुली के रूप में हुई। जांच में पाया गया कि मृतक उमेश शहर के नेदुला में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
वह देर शाम बाजार से अपने कमरे पर जा रहा था। हाईवे स्थित छोटी सरौली गांव के निकट किसी वाहन ने ठोकर मार दी और फरार हो गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।ष