फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies after being hit by tractor

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 21 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by tractor
- सिहटीकर-बौरव्यास मार्ग पर स्थित नहर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के सिहटीकर-बौरव्यास सम्पर्क मार्ग स्थित नहर के पास शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया दोपहर डेढ़ बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली नहर की पुलिया पर लेकर जा रहा था। उसी दौरान गेलही (40)पुत्र अकाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रैक्टर को चारों ओर से घेर लिया था। इसी बीच मौका पाकर ट्रैक्टर चालक भीड़ में घुसकर भाग गया। वहां मौजूद लोग ड्राइवर की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज बखिरा विनोद यादव भी घटनास्थल पर आ गए। घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा कराया। इसके बाद पुलिस ने अकाले के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुतबिक तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों के तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed