{"_id":"5d4ef27c8ebc3e6cb20d13dd","slug":"youth-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp3172485171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत
गोरखपुर जिले के कूरी बाजार में हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र के जिगिना गांव के एक युवक की शनिवार की शाम को गोरखपुर जिले के कूरी बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। युवक कूरी बाजार से सामान लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
धनघटा थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी सुनील कुमार (26) पुत्र रामकिशुन निषाद शनिवार की शाम करीब पांच बजे गोरखपुर जिले के कूरी बाजार में सामान लेने गया था। बताया जा रहा है कि बाजार से लौटते समय साइकिल सवार सुनील अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन व गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची गोरखपुर जिले के बेलघाट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।