{"_id":"65ad7f79e9b9e9cb68014047","slug":"youth-cut-by-train-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8713-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट से युवक की मौत
Mon, 22 Jan 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली ख़लीलाबाद क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी एक युवक की शनिवार की शाम ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को जारी मेमो रेलवे स्टेशन मगहर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति गेट नंबर 532/25 के पास गोरखधाम एक्सप्रेस अप ट्रेन से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त मेमो को दाखिला के लिए हेड कांस्टेबल रामविनय यादव को थाना कोतवाली भेजा गया। उक्त सूचना पर मय हमराह फोर्स के मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति का नाम आकाश कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पुत्र शैलेश प्रसाद निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कोतवाली ख़लीलाबाद का निवासी है। मृतक के चाचा संतोष कुमार तथा उनके परिजन शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर अपने घर पर लाकर रखे हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।