{"_id":"6a7a1d4657098c3e9a06ac84","slug":"youth-beaten-with-sticks-and-clubs-in-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155361-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उस्का कला गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लात-मुक्कों और लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में युवक को चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
उस्का कला निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही हरिश्चंद्र उर्फ शालू और उसके पुत्र हरिओम ने जमीन के विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।