{"_id":"64174b0db741b1e39703da84","slug":"youth-attacked-with-sharp-weapon-in-enmity-khalilabad-news-c-7-1-91397-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में धारदार हथियार से युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में धारदार हथियार से युवक पर हमला
Sun, 19 Mar 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के बेलराई गांव में पुरानी रंजिश में रविवार की सुबह आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके युवक को घायल को कर दिया। हमले में युवक के कान में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन घायल युवक को सीएचसी नाथनगर ले गए।
बेलराई गांव निवासी खुशी राम चौहान का कहना है कि रविवार की सुबह नौ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान पीछे से गांव के पिंटू चौहान पहुंचा। आरोप है कि पुरानी रंजिश मेँ पिंटू ने धारदार हथियार से पीछे से उसके ऊपर प्रहार कर दिया।
उनके कान में गंभीर चोटें आईं। आरोपी अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिंटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।