{"_id":"62488d2b81b21553a3298107","slug":"youth-arrested-two-stolen-bikes-recovered-khalilabad-news-gkp4319770139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
संतकबीरनगर। धनघटा थाने की पुलिस ने शनिवार को चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। वह तामा चौराहे के पास से पकड़ा गया।
उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की एक और बाइक बरामद की गई। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने दोनों मोटरसाइकिलों को खजनी क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से चुराने की बात स्वीकार की।
एसओ विनय पाठक ने बताया कि सूचना के आधार पर तामा चौराहा के पास से विजय निवासी खाजो (जोगीपुर) को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपित की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की एक और बाइक बरामद की गई। पूछताछ में विजय ने बताया कि जनपद व सीमावर्ती जनपदों के विभिन्न स्थानों से मौका देखकर सुनसान जगहों पर वह चोरी करता था।
बाद में सही ग्राहक मिलने पर चोरी के सामान को बेच देता था। उसने बताया कि एक बाइक को 17 मार्च को खजनी में पान की गुमटी के पास से चुराया था। दूसरी बाइक रामपुर रोड़ के सामने मोबाइल फोन की दुकान के पास से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपित पर केस दर्ज करके पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।