{"_id":"6af3642c94939bd0b00e2b11","slug":"crowds-throng-cooperatives-disputes-arise-over-fertilizer-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160335-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समितियों पर उमड़ी भीड़, खाद के लिए विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समितियों पर उमड़ी भीड़, खाद के लिए विवाद
विज्ञापन
मेंहदावल के साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों की लगी भीड़-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला में यूरिया तथा डाई खाद के लिए किसानों की भीड़ जमा हो गई। सकुशल वितरण के लिए सचिव ने पुलिस कर्मियों की मांग की लेकिन लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन का दिन होने के कारण पुलिसकर्मी नहीं मिल पाए। कुछ किसानों की पहल पर करीब एक बजे से खाद का वितरण शुरू हुआ।
मेंहदावल नगर की साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला पर करीब 200 बोरा यूरिया खाद दिवाली से पूर्व आया था। जब सचिव ने वितरण शुरू किया तो कुछ किसानों ने विवाद शुरू कर दिया, जिसके कारण वितरण बंद करना पड़ा।
दिवाली बाद मंगलवार को खाद का वितरण होने की सूचना पाकर तमाम किसान साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला ब्लॉक परिसर में पहुंच गए। सचिव रामनाथ ने पुलिस प्रशासन से पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में वितरण के लिए पहल किया लेकिन लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के कारण पुलिसकर्मियों की सुबह से ही ड्यूटी लगा दी गई थी। इसके कारण सचिव की मांग के बाद भी पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं हो पाए।
विज्ञापन
किसान दिवाकर सिंह तथा गोलू सिंह की पहल पर सचिव रामनाथ मौर्य ने करीब एक बजे से वितरण शुरू किया। महिला तथा पुरुष किसानों ने क्रमबद्ध लाइन लगाकर खाद पाने के लिए शोर-शराबा करते रहे। किसानों की भीड़ के आगे गोदाम पर उपलब्ध खाद अपर्याप्त था। गेहूं के फसल की बोआई का काम शुरू हो गया है ऐसे में डाई तथा यूरिया की मांग बढ़ गई है। जिस साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध होने तथा वितरण की सूचना मिल रही है किसान वही लाइन लग रहा है लेकिन उसे मायूस लौटना पड़ रहा है।
किसान दीपक शुक्ला, मनोज कुमार, दिवाकर, अंजोर, मनीष, रुक्मिणी, संध्या, कौलपाती, गोदना आदि का कहना है कि खेती के समय में हर वर्ष खाद की समस्या झेलनी पड़ती है, जिसके कारण खेती पीछे हो जाती है।
गेहूं बोआई का समय है लेकिन समय से समितियां से खाद नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से बिना आधार ओटीपी के खाद का वितरण सचिव द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण परेशानी हो रही है। तमाम किसान ऐसे हैं कि आधार देने के बाद अंगूठा उनका नहीं लग पा रहा है।
ऐसे में मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जा रहा है, जिसके कारण वितरण में परेशानी हो रही है। किसान खाद पाने के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक समितियां पर जमे थे। सचिव रामनाथ मौर्या ने बताया कि आधार के द्वारा खाद का वितरण किया जा रहा है। कई किसानों का अंगूठा नहीं लग पा रहा है, जिसके कारण मोबाइल नंबर जो आधार में फीड है उस पर ओटीपी भेजी जा रही है।
ऐसे में कुछ किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन शासन प्रशासन की व्यवस्था तथा निर्देशानुसार ही खाद का वितरण सुनिश्चित किया गया है।