फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Your marriage has also been fixed... on being asked, you were beaten and injured.

Sant Kabir Nagar News: तेरी भी शादी तय हो गई... कहने पर पीटकर किया घायल

Mon, 03 Feb 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Your marriage has also been fixed... on being asked, you were beaten and injured.
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के मेंहदूपार अतरी नानकार तिराहे के चाय की दुकान पर दो परिचितों के बीच में हंसी मजाक के दौरान तुम्हारी भी शादी तय हो गई कहना युवक को नागवार लगा। इसके बाद उसने अपने गांव से कुछ लोगों को बुलाकर मजाक कर रहे युवक को पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बलबा व मारपीट का केस दर्ज किया है। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के केंचुआखोर निवासी विजेन्द्र कुमार दूबे ने थाना धर्मसिंहवा पर दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि सोमवार दोपहर में मेंहदूपार अतरी नानकार तिराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय नाश्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव अतरी नानकार के कुछ लोग आए और उनसे हंसी मजाक होने लगी। मजाक-मजाक में तेरी भी शादी तय हो गई कहने पर लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी और पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में अतरी नानकार निवासी दीपक, कृष्णा, आदर्श, शक्तिराम, रोलू पर बलबा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed