{"_id":"69790b5421d12eb9d1075635","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-khalilabad-news-c-7-1-gkp1014-1209962-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 28 Jan 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित मनियरा के पास रविवार देर शाम मार्ग दुर्घटना में कसैला निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अपने प्रार्थना पत्र में कसैला निवासी पीड़ित अच्छेलाल ने बताया कि 25 जनवरी शाम करीब 7 बजे उनका भाई राहुल व चचेरा भाई रंजीत बाइक से काम करके घर आ रहे थे। भुवरिया चौराह के पास मनियरा स्थित ढाबा के सामने किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। चचेरे भाई रंजीत की हालत बिगड़ने पर 26 जनवरी को सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।