{"_id":"63c84006aa48737bec3ce499","slug":"youngman-sucide-in-home-khalilabad-news-gkp4647596198-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कारणों से युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कारणों से युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 19 Jan 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:37 AM IST
सार
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि छोटी सरौली निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ पिंटू यादव पुत्र स्वर्गीय राज किशोर यादव का शव बुधवार की शाम को घर के अंदर छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटकते हुए मिला। पूछताछ में पता चला कि युवक की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतववाली क्षेत्र के छोटी सरौली में बुधवार की शाम युवक ने घर के अंदर छत के कुंडे में गमछे के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतरवा कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि छोटी सरौली निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ पिंटू यादव पुत्र स्वर्गीय राज किशोर यादव का शव बुधवार की शाम को घर के अंदर छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटकते हुए मिला।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि युवक की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर मायके गई है। युवक मजदूरी करता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि युवक को शराब पीने की लत थी। पूछताछ में पता चला कि पारिवारिक कारण से अवसाद में आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन