फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young people should follow the ideals of Swami Vivekananda.

Sant Kabir Nagar News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें युवा

Wed, 07 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Young people should follow the ideals of Swami Vivekananda.
डायट पर विवेकानंद युवा सप्ताह पर कार्यक्रम हुआ-स्रोत न्यायालय
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में मंगलवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद में विवेकानंद युवा सप्ताह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने दुर्व्यसन से बचने के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। अपर जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 5 से 12 जनवरी तक विवेकानंद युवा सप्ताह आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करने में सबकी सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ‘जीवन को हां और ड्रग्स को ना’ की शपथ दिलाई।
साथ ही इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बात कही। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों की चर्चा करते हुए विधिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 तथा सोशल मीडिया के न्याय मार्ग एप के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रवक्ता अभीष्ट देव पांडेय, संतोष कुमार मिश्रा, उपेंद्र यादव, चौधरी साधना पटेल, पुनीता गर्ग, परमात्मा यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed