{"_id":"6a1214fc989b509aa1002240","slug":"young-mans-body-found-hanging-outcry-ensues-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151013-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
लोहरैया। धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव निवासी मटेलू शर्मा (28) का शव शुक्रवार रात घर की छत में लगे कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि मटेलू शर्मा पुत्र गंगाराम की पत्नी गर्भवती है, और घटना के समय मायके गई हुई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह ससुराल पहुंची। जहां पति का शव देखकर उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार मटेलू शर्मा की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।
पिता गंगाराम फालिज से पीड़ित बताए जाते हैं। परिवार में पहले ही मां और तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। मटेलू शर्मा ही घर का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।