{"_id":"6a6a38e169a322fa6d036a2f","slug":"young-mans-body-found-hanging-on-school-premises-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154649-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूल परिसर में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूल परिसर में लटका मिला युवक का शव
Wed, 29 Jul 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भेड़िया बकरिया गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में बुधवार की सुबह करीब 5.30 बजे गांव के ही मोहन का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी विनय पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
चौकी प्रभारी विनय पांडेय ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास के ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को घटना की सूचना दिया। मौके पर जाने के बाद देखा गया कि जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे से एक युवक का शव लटक रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।
ग्रामीणों के अनुसार शव की पहचान भेड़िया बकरिया गांव निवासी मोहन 30 वर्ष पुत्र नंदलाल के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह मंद बुद्धि था। परिजनों के अनुसार सुबह घर से शौच के लिए निकला था और वापस नहीं आया।
विज्ञापन
बाद शौच के लिए निकले गांव के लोगों ने शव को देखकर घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।