{"_id":"65cbb18d8b40dff7760d34e7","slug":"young-man-stabs-himself-after-dispute-with-wife-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109776-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारा चाकू
Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के भड़ारी गांव में मंगलवार की शाम एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद अपने गले पर चाकू से प्रहार कर लिया। युवक को परिजन जिला अस्पताल लाए। जिसके बाद वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक भड़ारी गांव में 40 वर्षीय युवक की पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने घर में रखे चाकू से अपने गले पर प्रहार कर लिया। युवक की इस हरकत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सको ने देखते ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।