{"_id":"664cf05c36dc060f96004cf4","slug":"young-man-drowns-in-kuano-river-while-making-reel-dies-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114837-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रील बनाने समय कुआनो नदी में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रील बनाने समय कुआनो नदी में डूबा युवक, मौत
Wed, 22 May 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पिडियाघाट के कुआनो नदी में मंगलवार को 26 वर्षीय युवक डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी से बाहर निकाला। परिजन निजी अस्पताल से जिला अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में रील बनाने के चक्कर में युवक के डूबने की चर्चा है। जबकि परिजनों की ओर से स्नान करते समय डूबने की बात कही जा रही है।
क्षेत्र के ग्राम ओझा पट्टी के हरसाई गांव निवासी 26 वर्षीय राम जनक पुत्र धर्मनाथ मंगलवार को घर से निकला। परिजनों के अनुसार राम जनक स्नान करने के लिए पिडियाघाट गया हुआ था। इसी दौरान अचानक कुआनो नदी की गहराई जाने से डूबने लगा। शोर सुनकर जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक राम जनक नदी में डूब गया। मछुआरों के साथ अन्य साहसी युवकों ने नदी में छलांग लगाकर तलाश शुरू की। घंटों बाद राम जनक को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने राम जनक की मौत होने की पुष्टि की। चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि राम जनक चौहान नदी में उतरकर रील बना रहा था। इसी दौरान दुर्घटना की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।