फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man commits suicide in Gorakhpur by holding Bakaniya

Sant Kabir Nagar News: बकैनिया पकड़ी के युवक ने गोरखपुर में दी जान

Wed, 18 Sep 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide in Gorakhpur by holding Bakaniya
- नौसढ़ में किराए के कमरे में फंदे से लटक मिला शव
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के बकैनिया पकड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक ने बुधवार की सुबह गोरखपुर के नौसढ़ में आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक मौत की वजह निजी निजी बैंक से कर्ज लेना बताया ।


पिता बालेंद्र का कहना है कि बेटा अर्जुन प्राइवेट बैंकों से कर्ज लिया था। कर्ज को किस्तवार ब्याज के साथ दे भी रहा था। इधर माली हालत खराब होने के कारण किस्त समय से चुकता नहीं कर पाए तो मजदूरी करके कर्ज लौटाने के लिए नौसढ़ चले गए। उनके साथ पत्नी शकुंतला और दोनों बच्चे भी गए थे। अर्जुन के नौसढ़ में होने की जानकारी होने के बाद निजी बैंक कर्मी वहां भी पहुंचकर कर्ज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पत्नी शकुंतला ने पायल बेचकर एक किस्त अदा की। उसके बाद अर्जुन के कहने पर सोमवार को वह घर लौट आई। बुधवार की सुबह सूचना मिली कि अर्जुन कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ है। वहां पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बालेंद्र का आरोप है कि बेटा अर्जुन ने बैंक कर्मियों के प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed