फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young man commits suicide by hanging himself from a tree due to family dispute

Sant Kabir Nagar News: पारिवारिक विवाद में युवक ने पेड़ से लटक कर दे दी जान

Mon, 23 Oct 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself from a tree due to family dispute
बेलहर। क्षेत्र के जंगल बेलहर के टोला केवटहिया निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद में रविवार को पेड़ से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ और दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस की नजर टिकी हुई है।
विज्ञापन

जंगल बेलहर के टोला केवटहिया निवासी 36 वर्षीय बालकेश निषाद का शव गांव के दक्षिण समय माता मंदिर के पास रविवार को शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। प्रधान ने इसकी सूचना बेलहर पुलिस को दी। सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया, बखिरा एसओ श्याम मोहन, बेलहर एसओ संध्यारानी तिवारी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को उतरवाया। युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। कोई शराब पीने को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद करने की बात बता रहा था तो कोई पैसे के लेन-देन की वजह से आत्महत्या की चर्चा कर रहा था। प्रधान के प्रतिनिधि संजय राय उर्फ चुन्ना राय ने बताया कि महिला थाने से भी फोन आया था। उसमें बताया गया कि मृतक बालकेश की पत्नी जया ने अपने देवर राजू पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पूर्व पीड़ित पत्नी जया के नाम से प्रधानमंत्री आवास की किस्त आई थी। एक सप्ताह पहले जया मायके से घर आई थी। देवर राजू ने बालकेश को 35,000 रुपये दिए थे। वह रकम की मांग करता था। पैसे न देने पड़ें, इसीलिए पत्नी ने महिला थाने पर पत्र देकर देवर व उसके परिवार पर पैसा म़ांगने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उस घटना से परेशान होकर बालकेश ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो साल से पति-पत्नी में भी विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पत्नी अपने बच्चों को लेकर पंजाब में रहती है। जबकि पति गुजरात रहता था। प्रधान के प्रतिनिधि संजय राय ने बताया कि पहले दोनों भाइयों ने एक साथ मकान की नींव रखी थी। छोटे भाई राजू का 35,000 रुपये निकल रहा था। बालकेश से राजू पैसे मांगता रहता था। एसओ संध्या रानी तिवारी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
बेलहर क्षेत्र के केवटहिया में बालकेश की पेड़ से लटकी लाश मिली है। पूछताछ में पता चला है कि पारिवारिक विवाद में बालकेश ने आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। -अंबरीष भदौरिया, सीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed