{"_id":"67423c7e7366a400a30d75b4","slug":"young-man-beaten-during-fertilizer-distribution-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124302-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद वितरण के दौरान युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद वितरण के दौरान युवक की पिटाई
Sun, 24 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। साधन सहकारी समिति बंडा बाजार में शनिवार को खाद वितरण के दौरान कतार में आगे-पीछे को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।
युवक की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। मझौरा गांव निवासी उत्कर्ष पांडेय पुत्र विनय पांडेय का आरोप है कि शनिवार के दोपहर वह साधन सहकारी समिति बंडा बाजार पर डीएपी लेने गया था। आधार कार्ड जमा कर दिए और ई-पाॅश मशीन पर अंगूठा लगाने गए तो बंडा बाजार निवासी चार लोग उसे पकड़कर पीछे धकेल दिए। जब उत्कर्ष ने विरोध किया तो चारों उसे मारने-पीटने लगे। इस दौरान उत्कर्ष के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। पुलिस ने इस मामले में बंडा बाजार निवासी अनिल यादव, अखिलेश यादव और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है।