{"_id":"653571de63bc20e4270d36c4","slug":"young-man-attacked-with-knife-when-he-refused-to-write-abusive-language-on-instagram-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4584-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: इंस्टाग्राम पर अपशब्द लिखने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: इंस्टाग्राम पर अपशब्द लिखने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला
Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा में शनिवार देर शाम मनबढ़ युवकों ने इंस्टाग्राम पर अपशब्द लिख कर पोस्ट करने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला करके घायल क दिया। सूचना पर कांटे चौकी और डायल 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई और जांच पड़ताल की। आरोप है कि केस दर्ज करने के बजाए कांटे चौकी के पुलिस कर्मी सुलह -समझौते का दबाव बनाए।
पीड़ित सचिन कुमार पुत्र रमेश कुमार का आरोप है कि गांव के दो युवक शनिवार देर शाम इंस्टाग्राम पर अपशब्द डाल दिए। मना करने पर फोन करके उसे गांव के बाहर शिव मंदिर पर बुलाए और बताए कि इंस्टाग्राम का संदेश डिलीट कर दे रहा हूं। आरोप है कि जैसे ही वह मौके पर पहुंचा वैसे ही दोनों युवक चाकू और पंच से उसके ऊपर हमला करके घायल कर दिए। उसकी मोबाइल छीन की फेंक दिए। पिटाई से उसका दो दांत टूट गया और ललाट पर गंभीर चोटें आईं। किसी तरह वह घर पहुंचा। परिजनों ने कांटे चौकी और डायल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए और उपचार कराए। पीड़ित सुबह चौकी पर गया और वहां तीन घंटे तक बैठाए रखा गया। आरोप है कि कांटे चौकी पर पुलिस कर्मी सुलह-समझौते का दबाव बनाने लगे। बाद में वह कोतवाली पहुंचा और कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया।