फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   You don't get trapped in questions if you read newspapers daily.

Sant Kabir Nagar News: फंसते नहीं सवालों में, अगर रोजाना पढ़ते समाचार पत्र

Sun, 22 Dec 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
You don't get trapped in questions if you read newspapers daily.
- पीसीएस प्री परीक्षा : परीक्षा में पूछे गए 50 प्रतिशत से अधिक सवाल न्यूज पेपर से आए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा में मिले प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों को खूब फंसाया। प्रश्नपत्र में 50 प्रतिशत से अधिक सवाल ऐसे थे, जो समाचार पत्र के माध्यम से कभी न कभी परीक्षार्थियों के सामने से गुजरे थे। अधिकतर प्रश्न ऐसे थे जो सरकारी योजनाओं से संबंधित थे। वहीं समसामयिक और अद्यतन सवाल काफी संख्या में थे। परीक्षार्थियों का कहना था कि अगर वह सालभर नियमित तौर पर समाचार पत्र पढ़े होते तो सवालों में नहीं फंसते।

बोले अभ्यर्थी
प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की अपेक्षा आसान था, लेकिन सवाल काफी घुमाकर पूछे गए थे। नियमित समाचार पत्र पढ़ते तो अधिक प्रश्नों के सही जवाब दिए होते।

- रूबी कुमारी, संतकबीरनगर

परीक्षा में समसामयिक प्रश्न पूछे गए थे। योजनाओं से संबंधित सवाल बड़ी संख्या में आए थे। नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने वालों के लिए प्रश्नपत्र बहुत ही सरल था।
विज्ञापन

- आदित्य राय, महराजगंज

समसामयिक मुद्दों पर विशेष नजर रखने वालों के लिए प्रश्नपत्र आसान था। योजना, अवार्ड, लेखक, परियोजना आदि से संबंधित प्रश्न अधिक थे ।
-सद्भावना गौरव, गोरखपुर

आधे से अधिक प्रश्न ऐसे थे जो नियमित समाचार पत्र के माध्यम से हमारे सामने आते रहते हैं। समाचार पत्र का गहन अध्ययन करने वालों के लिए प्रश्नपत्र आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed