फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   X-ray machine is closed in CHC Malauli, no arrangement for drinking water

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी मलौली में बंद है एक्सरे मशीन, पेयजल की व्यवस्था नहीं

Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine is closed in CHC Malauli, no arrangement for drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। सीएचसी मलौली पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर हैंसर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीलमणि ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बेहतर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखने की बात कही।

चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने कहाकि स्वास्थ्य केंद्र मलौली के जिम्मे तीन लाख की आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। लेकिन अस्पताल में संसाधनों का अभाव है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से आरो प्लांट लगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बैठने के लिए कुर्सी का इंतजाम तो किया ही जाएगा साथ ही अस्पताल को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति होगी। भाजपा नेता ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। एक्सरे मशीन बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed