{"_id":"6841dac2311a3e6a2a07ab83","slug":"wrong-direction-and-u-turn-are-becoming-fatal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-133707-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गलत दिशा और यू टर्न बन रहा जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गलत दिशा और यू टर्न बन रहा जानलेवा
Thu, 05 Jun 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर गलत टर्न लेकर जाते हुए बाइक सवार
संतकबीरनगर। ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है। इसके बाद भी लोग गलत ढंग से शार्टकट अपनाकर यू टर्न ले रहे हैं। वहीं शहर में उल्टी दिशा से लोग चल रहे हैं इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
जिला मुख्यालय पर स्थित मुखलिसपुर ओवर ब्रिज की बात करें तो ओवरब्रिज से उतरते समय लोग आजाद चौक गोल चक्कर से मुड़ने के बजाय सीधे ब्रिज से ही टर्न ले लेते हैं। जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों एक ट्रक भी मुड़ने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया था। इसके साथ ही अक्सर दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में यहां पर होमगार्ड के जवान लगाए जाते हैं, लेकिन चंद दिनों में फिर पुरानी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
यही हाल सरैया बाईपास की भी है। यहां पर नवीन मंडी बनी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में सब्जी व फल कारोबारियों के साथ ही ग्राहक आते-जाते हैं। ऐसे में नवीन मंडी जाने के लिए लोग सरैया बाईपास से दूसरे लेन से होकर उल्टी दिशा में जाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।