फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wrong cirtificate

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल करने की कोशिश

Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
wrong cirtificate
पंचायत सहायक पद पर आवेदन करने वाले सात लोगों के अंक पत्र में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/ डाट इंट्री ऑपरेटर पद पर नौकरी हासिल करने के लिए सात अभ्यर्थियों ने फर्जी अंक पत्र लगाया था। अभ्यर्थियों के अंक पत्रों एवं अर्हता उम्र का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर आन लाइन मिलान कराया तो इसकी पोल खुल गई। डीएम ने फर्जी अंक पत्र लगाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का डीपीआरओ को निर्देश दिया है।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंचायत सहायक पद पर जिले के नौ ब्लॉकों के सभी ग्राम पंचायतों में भर्ती किए जाने के लिए आवेदन पत्र निकाला गया था। पंचायत सहायक एवं एकाउंटेंट कम डॉटा इंट्री ऑपरेटर पद पर नियुक्त किए जाने के लिए विकास खंडों पर ग्राम पंचायतवार चयनित अभ्यर्थियों के अंक पत्रों एवं अर्हता उम्र का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन मिलान परीक्षण कराया गया। जिसमें अलग-अलग ब्लॉकों के सात चयनित अभ्यर्थियों के अंक पत्र एवं उम्र में भिन्नता पाई गई।
विज्ञापन

बघौली ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के चयनित अभ्यर्थी के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंक पत्र में भिन्नता मिली है। इसी प्रकार सांथा, नाथनगर, बेलहर कला,पौली, हैंसर बाजार ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के चयनित अभ्यर्थी के 10वीं व 12वीं अंक पत्रों में भिन्नता मिली है। मेंहदावल ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत अभ्यर्थी के हाईस्कूल के अंक पत्र में भिन्नता पाई गई। 18 सितंबर को डीएम दिव्या मित्तल की ओर से निर्देश दिए गए है कि जिन अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रपत्र दाखिल किए है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। डीएम के निर्देेश के क्रम में सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया गया है कि संबंधित सातों अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी एक प्रति कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed