फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Worshiped Mother Skandamata and sought blessings for a healthy body.

Sant Kabir Nagar News: मां स्कंदमाता की पूजा कर निरोगी काया का का मांगा आशीर्वाद

Mon, 23 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Mother Skandamata and sought blessings for a healthy body.
- श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में विधि-विधान से की पूजा
विज्ञापन



संतकबीरनगर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को माता के पांचवें मां स्कंदमाता की पूजा की गई। देवी मंदिरों से सुबह से भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा कर वृद्धि, ज्ञान और निरोगी रहने का आशीर्वाद मांगा।
मॉ स्कंदमाता भगवान स्कंद यानी कार्तिकेय की माता है। इसलिए उन्हें स्कंद माता कहा जाता है। इन्हें ममतामयी और संतान सुख देने वाली माता भी कहा जाता है। देवी कमलासन पर विराजमान रहतीं हैं, इसलिए इन्हें पद्मासना भी कहते हैं। उनकी चार भुजाएं है और वह सिंह पर सवार रहती है। माता को केले या केसर वाली खीर का भोग लगाया जाता है। देवी मंदिरों में सुबह कपाट खुले तो भक्तों का तांता लगा गया।
विज्ञापन

समय माता मंदिर के पुजारी सोनू मिश्र ने बताया कि भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद मॉ स्कंदमाता की आराधना करते हैं। खलीलाबाद के समय माता मंदिर, उस्का कला की वन देवी मंदिर, लहुरादेवा में समय माता मंदिर, कोपिया की समय माता मंदिर, चकदही की समय माता मंदिर, बरईपार की हट्टी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में लोगों ने विधि विधान से पूजा कर वृद्धि, ज्ञान और निरोगी रहने का आशीर्वाद मांगा। शाम को भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed