फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   workers welcomef of anupriya patel

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का हुआ स्वागत

Sat, 27 Nov 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
workers welcomef of anupriya patel
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। केंद्रीय मंत्री व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का शनिवार को कार्यकर्ताओं ने बस्ती जाते समय सरैया बाईपास पर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश यह बता रहा है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में अपना दल मजबूती के साथ उभरेगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती होते हैं। पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है। कृषि कानून के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में यह कानून लाई थी, सरकार किसानों को इस कानून के बारे में समझा नहीं पाई। इसकी वजह से यह कानून वापस लिया गया है। सरकार किसानों के हितों की पूरी रक्षा करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित पटेल, संदीप चौधरी, अनुसूचित मंच के प्रदेश सचिव डॉक्टर बाबू लाल कन्नौजिया, प्रदेश सचिव महिला मंच कौशिल्या मौर्या, जिला उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, जिलाध्यक्ष युवा मंच जितेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मंच आशुतोष कुमार, जिलाध्यक्ष छात्र मंच अनीश सिंह, चेतराम यादव, सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रमिक मंच बालेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed