फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Workers repairing the fault with the help of a canoe

Sant Kabir Nagar News: डोंगी नाव के सहारे फाल्ट ठीक कर रहे कर्मी

Mon, 08 Jul 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers repairing the fault with the help of a canoe
- महुली फीडर का हाल, नदी से गुजरे पोल पर लगे तार का इंसुलेटर टूटने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर से संचालित तरयापार-भैसही जोत सिवान में स्थित कुआनों नदी में खड़े पोल से तकनीकी गड़बड़ी के चलते महुली फीडर की आपूर्ति सोमवार सुबह ठप हो गई। मरम्मत करने के लिए विद्युत कर्मियों ने डोंगी नाव पर सवार होकर किसी तरह आपूर्ति को बहाल कराया, तब जाकर लोगों को राहत मिल सकी।
बारिश में जलभराव होने से बिजली कर्मियों को फाल्ट सही करने में मुसीबत झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक महुली फीडर के हाईटेंशन तार को लेकर है। पोल कुआनो नदी से होकर गुजरा है। वर्तमान समय में नदी बढ़ाव के साथ उफान पर है। सोमवार कोमहुली फीडर की सप्लाई ब्रेक हुई तो फाल्ट खोजने के लिए पेट्रोलिंग किया गया।
विज्ञापन

तरयापार-भैसही जोत सीवान में स्थित कुआनो नदी में हाईटेंशन तार का इंसुलेंटर टूट गया था। जिससे महुली फीडर से सप्लाई बंद हो गई। बिजलीकर्मी ओम मिश्र के नेतृत्व में लाइनमैन नागराज, घनश्याम, राम सिंह आदि नदी के किनारे पहुंचे। कंधे से अधिक पानी देख चौक गए। अधिक पानी के बीच खड़े पोल तक पहुंचने का उपाय ढूंढने लगे। इसके बाद डोंगी नाव पर सवार होकर पोल तक पहुंचे। पोल पर चढ़कर खराबी दूर की, तब जाकर महुली फीडर की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed