फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Workers demonstrated at the Collectorate

कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Sat, 23 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated at the Collectorate
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभ्रद भाषा के इस्तेमाल के बाद पार्टी से निकाले गए दयाशंकर सिंह की बेटी और परिवार की महिलाओं पर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बयानबाजी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा नेताओं के व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा की और सभी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी व खलीलाबाद विधान सभा के प्रत्याशी रहे दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान जय चौबे ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया, इसके बाद भी बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य नेताओं ने उनकी बेटी और परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बसपा नेताओं की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही मांग किया कि सार्वजनिक रूप से नारी का अपमान करने वालों की गिरफ्तारी की जाए। प्रदर्शन में संजीव राय, श्यामसुंदर वर्मा, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, प्रदीप कन्नौजिया, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, प्रहलाद चौधरी, शिवाजी शुक्ल, आनंद त्रिपाठी, दुर्गा पांडेय, बृजेश राय, भगवान दास, दयाराम, पियुष सिंह, मनोज सिंह, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रवीन राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed