फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Work of installing high mast started in the city

Sant Kabir Nagar News: शहर में शुरू हो गए हाईमास्ट लगाने का कार्य

Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Work of installing high mast started in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को रोशनी से जगमगाने के लिए हाईमास्ट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए चिह्नित 17 स्थानों पर पोल लगाने का काम चल रहा है। अमर उजाला ने 16 नवंबर के अंक में ''जगमगाएगा शहर, कसरत सुधारेगी सेहत'' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद काम में तेजी आ गई है।

खलीलाबाद शहर में 17 जगहों पर हाईमास्ट लगाया जाना था। इस पर कुल एक करोड़ रुपये खर्च होने है। साथ ही कामर्शियल लाइट भी लगना है। पहले चरण में हाईमास्ट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। चेयरमैन जगत जायसवाल ने शहर के प्रमुख स्थलाें का निरीक्षण किया और हाईमास्ट लगाने वाले स्थल को देखा। उन्होंने कार्य को गुणवत्ता पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। मैलानी में लग रहे हाईमास्ट को देखा। उन्होंने बताया कि शहर के कसैरा तिराहा, बनियाबारी, मोहद्दीनपुर, डीघा, मिश्रौलिया, नेदुला, मैलानी, पटखौली, सरौली, उस्का खुर्द, बेलवनिया, गौसपुर, शादीकगंज, सरैया, बड़गों, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर हाईमास्ट लगेगा। इसी माह के अंत तक सभी जगहों पर हाईमास्ट लगा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed