फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   womens not show intrest in voting

आधी आबादी ने नहीं दिखाई रुचि 

Sat, 04 Feb 2017 12:10 AM IST
वीरेंद्र यादव /Sant Kabir Nagar
वीरेंद्र यादव /Sant Kabir Nagar Updated Sat, 04 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
womens not show intrest in voting
Voter ID Card
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन भले ही जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन पढे़ लिखे भी अपने मताधिकार को लेकर गंभीर नहीं है। इसका प्रमाण स्नातक चुनाव में दिखा, जहां महज 48.32 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें भी आधी आबादी ने रुचि नहीं दिखाई। 1423 में से महज 498 महिला मतदाताओं ने ही वोट डाला। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 5166 मतदाता रहे, जिसमें 3743 पुरुष तथा 1423 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान में कुल 2496 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इसमें 1998 पुरुष मतदाता तथा महज 498 महिला मतदाता शामिल रहीं।
विज्ञापन


बूथवार आंकड़ों पर गौर करें तो क्षेत्र पंचायत सांथा में 148 महिला मतदाताओं में से 45 ने वोट डाला, जबकि क्षेत्र पंचायत मेंहदावल बूथ पर 124 महिला वोटरों में से 59, क्षेत्र पंचायत सेमरियावां बूथ पर 68 में से 20, क्षेत्र पंचायत बघौली में 236 महिला मतदाताओं में से 70, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के एक बूथ पर 240 महिला मतदाताओं में से 54 तथा दूसरे बूथ पर 205 महिला मतदाताओं में से 68, क्षेत्र पंचायत नाथनगर बूथ पर 192 महिला मतदाताओं में से 82, क्षेत्र पंचायत पौली के बूथ पर 64 महिला मतदाताओं में से 25 तथा क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार बूथ पर 146 महिला मतदाताओं में से मात्र 64 महिला वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से जैसे ही जिले के नौ बूथों पर मतदान शुरू हुआ, लेकिन शुरू के दो घंटे में महज 5.28 प्रतिशत ही मतदान हो सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed