फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women's empowerment is not merely a campaign; it is the foundation of societal development.

Sant Kabir Nagar News: महिला सशक्तीकरण अभियान नहीं समाज के विकास की नींव

Tue, 15 Sep 2026 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women's empowerment is not merely a campaign; it is the foundation of societal development.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भुजैनी स्थित एक निजी महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एक अभियान नहीं बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास की नींव है।
मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्र-छात्राओं को सतर्क करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अप्रिय घटना या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930,112 पर संपर्क करने का सुझाव दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करने एवं निडर होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक उदय राज तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है,जो उन्हें भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओं से सजग एवं सतर्क करता है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक उदयराज तिवारी आदि उपस्थिति रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed