फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women were made aware through gatherings held in village community spaces.

Sant Kabir Nagar News: गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 17 Sep 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware through gatherings held in village community spaces.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को जागरूक किया। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा और किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल के बारे में भी बताया गया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने काजीपुर मगहर, डीघा और मोहद्दीनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधारा पुलिस ने लौहरौली, खटियावां और दुधारा तिराहे पर अभियान चलाया। महिला थाना पुलिस ने बड़गो गांव में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। धनघटा पुलिस ने दुल्हापार, धौरहरा, रिठा और गौवापुर में, महुली पुलिस ने महुली कस्बे में तथा मेंहदावल पुलिस ने बेलवनवा और चौक बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए।
इसी तरह बखिरा पुलिस ने सोनौरा और सई बड़हरा, बेलहरकला पुलिस ने खरवनिया तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बढ़या, अतरी नानकार और हाकीमराई में अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं।

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं से कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed