फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women were made aware of safety, respect and self-reliance.

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए महिलाओं को किया जागरूक

Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware of safety, respect and self-reliance.
महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत ग्राम सभा बेलवा काजी में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और बलात्कार से बचाव तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए 112 पुलिस सेवा, 1090 विमेन पावर लाइन, 102/108 स्वास्थ्य सेवा और 181 महिला हेल्पलाइन समेत साइबर हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला कांस्टेबल साधना चौबे और नीलम यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed