फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women should speak up fearlessly and oppose injustice.

Sant Kabir Nagar News: महिलाएं निडर होकर रखें अपनी बात, अन्याय का करें विरोध

Mon, 22 Jun 2026 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women should speak up fearlessly and oppose injustice.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस व एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी। अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास व मधुकुंज चौराहा, महिला थाना द्वारा विकास भवन परिसर, महुली थाना क्षेत्र के महुलिया खुर्द, धनघटा थाना क्षेत्र के बारीडीहा व लोहरैया, मेंहदावल थाना क्षेत्र के बारागद्दी व मेंहदावल तिराहा तथा धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के हरैया, मुसहरा और बौरव्यास गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को पंफलेट वितरित कर महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed