Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women offered *arghya* (libation) to the rising sun.

Sant Kabir Nagar News: उगते सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Women offered *arghya* (libation) to the rising sun.
पक्का पोखरा पर भोर में पूजा पाठ करती महिलाएं-संवाद
संतकबीरनगर। चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत को पूरा किया। इस दौरान महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु के साथ ही साथ सुख और शांति की कामना की। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिला श्रद्धालुओं ने समय देखकर सूर्य को दूध से अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन जिले के विभिन्न नदी और घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार की सुबह तीन बजे से ही छठ व्रतियों का नदी घाटों पर आना-जाना शुरू हो गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ माथे पर डाला रखकर निकले। यही नहीं कुछ महिलाएं अपने शरीर से पृथ्वी को मापते हुए नदी घाटों तक पहुंचीं।
विज्ञापन

स्थिति यह रही कि सुबह पांच बजे तक सभी श्रद्धालु छठ माता की वेदियों पर पूजन करके सूप में पूजा का सामान और दीपक लेकर पानी में उतर गईं। छठ गीत गाते हुए महिलाओं और पुरुषों की टोलियां सूर्य के उगने का इंतजार करने लगीं। सूर्योदय के सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान सूर्य को दूध का अर्घ्य देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ नदी घाटों पर जुटी रही। खलीलाबाद में सबसे अधिक भीड़ पक्का पोखरा पर रही। यहां हजारों श्रद्धालु जहां पूजा करने के लिए पहुंचे वहीं छठ पूजा को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ पहुंची। नगर के शुगर मिल परिसर पोखरा, मां समय जी पोखरा विधियानी, अमृत सरोवर बरई टोला, गोला बाजार का पक्का पोखरा के साथ ही सरैया, मिश्रौलिया, पटखौली, मोहद्दीनपुर, सरौली, गोरखल, गौसपुर, कसैला, डीघा समेत अन्य स्थानों पर भी छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
यहां भी महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को नमन किया तथा अर्घ्य दिया। चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद महिलाओं ने प्रसाद का सेवन करके पारण किया।

----------

व्रती महिलाओं के हाथों लोगों ने लिया प्रसाद

व्रत की समाप्ति के बाद वह लोग जो व्रत नहीं थे उन्होंने भी दूध ले जाकर उसका अर्घ्य दिया। महिलाओं के सूप में लोगों ने दूध की धार गिराई। वहीं व्रती महिलाओं के हाथों से प्रसाद भी लिया। यह सारा प्रसाद व्रती महिलाओं के द्वारा डाला में रखकर घाट पर ले जाया गया था।
-----------
डाला लेकर नाचते-गाते घाटों पर पहुंचे लोग

छठ के इस महापर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए डाला लेकर नाचते-गाते श्रद्धालु नदी घाटों पर पहुंचे। इस दौरान कई लोग बैंड-बाजा और डीजे साथ लेकर पहुंचे। आगे-आगे डाला लिए हुए श्रद्धालु चल रहे थे। उनके साथ पीछे-पीछे गीत गाती महिलाओं की टोली चल रही थी। इस दौरान हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इसके चलते पूरे जनपद का माहौल भक्तिमय हो गया।
-------
कांचे ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय
छठ घाटों पर जाते हुए महिलाएं छठ माता के गीतों को गाती हुईं चल रही थीं। छठ गीतों में केरवा जे फरेला घबद में... गीत गाकर व्रत की शुरुआत करते हैं। इस गीत ने लोगों के दिलों में आस्था का संचार किया। वहीं महिलाओं ने कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय... गीत के जरिये घाट पर जाने वाली परंपरा को सजोया।
------------

छठ माता की मूर्तियों के दर्शन कर झूमे श्रद्धालु

जिले के विभिन्न नदी घाटों पर छठ माता की मूर्ति की स्थापना की गई है। महिलाओं ने छठ माता की मूर्ति का दर्शन किया तथा उनसे आशीर्वाद मांगा। जिला मुख्यालय पर पक्का पोखरा के साथ ही शुगर मिल परिसर में बने पोखरे पर छठ माता की मूर्ति बनाई गई। वहां सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने आरती की और लोक मंगलकामना की। वहीं मगहर, हरिहरपुर, महुली, बेलहरकला, राजघाट, मेंहदावल, वस्त्रिरा, लोहरौली, नाथनगर, काली जगदीशपुर समेत अन्य स्थानों पर स्थापित छठ माता की मूर्तियों का लोगों ने दर्शन किया तथा उनका आशीर्वाद लिया।
-----------------
गोताखोरों को भी किया गया था तैनात
छठ घाटों पर स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की भी तैनाती की गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था कि महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्य के डूबने का इंतजार करती हैं। वहीं महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी छठ घाटों पर जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए गहरे नदी घाटों पर गोताखोर तैनात किए गए थे। वहीं कई स्थानों पर पूजा के दौरान नाव पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

----------

छठ व्रतियों की सेवा में लगे रहे संघ के लोग व पूजा समितियां

सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान नदी व तालाबों के घाटों पर छठ व्रतियों की सेवा में पूजा समिति शुगर मिल पोखरा, श्याम मंडल तथा अन्य पूजा समितियों के लोग भी लगे रहे। वह व्रती महिलाओं के साथ ही घाट पर आने वाले बच्चों की भी सेवा में लगे रहे। वह उनके लिए व्रत के सामान के साथ उनके बच्चों की देखभाल भी करते दिखाई दिए। मौके पर चाय-पानी के स्टॉल भी लगाए गए थे। व्रती महिलाओं को अर्घ्य देने के लिए दूध की भी व्यवस्था कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed