{"_id":"6afb4a45d633c76e070a48b0","slug":"self-enumeration-for-the-census-begins-in-the-nagar-panchayat-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160666-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत में जनगणना की स्व-गणना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत में जनगणना की स्व-गणना शुरू
विज्ञापन
बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला में जनगणना को लेकर स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से परिवार और मकान से संबंधित जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। 30 नवंबर तक स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना देश की पहली डिजिटल जनगणना है। इसके लिए निर्धारित पोर्टल पर नागरिक अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे। नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्व-गणना के माध्यम से परिवार के सदस्य घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सही और पूर्ण विवरण देना जरूरी है। जनगणना से प्राप्त आकड़ों के आधार पर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के निर्माण में मदद मिलेगी। नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें और जनगणना कार्य में सहयोग करें।