Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Soldier and international athlete accused of plotting a murder

Sant Kabir Nagar News: फौजी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

Mon, 16 Nov 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Soldier and international athlete accused of plotting a murder
जमेहरा में मृतक प्रहलाद के घर जुटी भीड़ -संवाद
मेंहदावल। क्षेत्र के बाड़ों गांव के सिवान में हुए दोहरे हत्याकांड में मेंहदावल पुलिस ने तहरीर के आधार पर 16 नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। इसके लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। एसओजी, दुधारा, बखिरा व मेंहदावल के थानाध्यक्ष अलग-अलग टीमों को लीड कर रहे हैं। टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

जमोहरा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र गंगा प्रसाद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे प्रहलाद यादव पुत्र राजकुमार यादव, सहसराम यादव पुत्र सुमेर यादव, घनश्याम यादव पुत्र दिवंगत सुभग यादव तथा रामकेश यादव पुत्र दिवंगत फेकूराम यादव ट्रैक्टर से जोताई कराने तथा बाड़ो सिवान स्थित खेत में गेहूं की बोआई करने गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत आरोपी लाठी-डंडे, बल्लम, फरसा और असलहे लेकर खेत पर आ धमके। खेत में पहुंचते ही मुरलीधर यादव ने ललकारते हुए कहा कि आज प्रहलाद समेत सभी को जान से खत्म कर देना है। इस उकसावे पर हमलावरों ने प्रहलाद के सिर पर लाठी से प्रहार किया। इसके बाद अजय यादव, आकाश यादव, राकेश यादव तथा दीपू यादव ने जान से मारने की नीयत से असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां लगने से प्रहलाद, रामकेश, सहसराम तथा घनश्याम लहूलुहान होकर गिर गए। बाकी आरोपी लाठी, बल्लम, फरसा व धारदार हथियारों से घेराबंदी किए थे, ताकि कोई बच न सके। ग्रामीणों को आता देख सभी हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग गए।
घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने प्रहलाद व रामकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सहसराम व घनश्याम को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।
तहरीर में अजय यादव, आकाश यादव, राकेश यादव, सुग्रीव यादव, दिनेश यादव, इन्द्रेश यादव, राजेश यादव, सुनील यादव, गोरख यादव, मुरलीधर यादव, शुभम यादव, दीपू यादव, निखिल यादव, दूधनाथ यादव, राजेश खिलाड़ी व पवन यादव को नामजद किया गया है। इसके अलावा कुछ अज्ञात भी आरोपी हैं।
तहरीर में यह भी आरोप है कि वारदात के बाद भागते वक्त आकाश ने धमकी दी कि अगर ये लोग जिंदा बचे तो इन्हें दोबारा मारेंगे। गवाही देने पर भी हत्या की धमकी दी गई। तहरीर में मुरलीधर, अजय व आकाश को आदतन व शातिर अपराधी बताया गया है, जिनके खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास, बलवे, मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
----------
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व फौजी पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी
तहरीर के अनुसार, मुरलीधर का फौजी ने प्रहलाद को जान से मारने की कसम खाई थी। मुरलीधर के साले का पुत्र राजेश यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। आरोपियों को आर्थिक, कानूनी व प्रभावशाली संपर्कों का संरक्षण देता रहा। दोनों ने मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची। राजेश पर असलहे देने का भी आरोप है।

--------------
तहरीर के आधार पर 16 नामजद व कुछ अज्ञात पर हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-रामाज्ञा सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed